फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वालों की अनिवार्य रूप से लें सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य में कोरोना के डेल्टा प्लस स्वरूप की दस्तक के बाद जिले में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद की सीमा पर बाहरी क्षेत्रों से आने वालों की अनिवार्य रूप से सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में यूएस नगर में कोरोना का डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। इसी के मध्येनजर डीएम ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड गाइडलाइन के सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले सभी प्रवासियों सहित अन्य समस्त व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत ही जनपद में प्रवेश देने, प्रवासियों को सात दिन तक आइसोलेशन में रखे जाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को जनपद की सीमा पर स्थापित समस्त चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी के साथ ही अनिवार्य सैंपलिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें