फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का हुआ रंगारंग आगाज

विज्ञापन
नेहरु पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में बिग्रेडियर ज्ञान स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग एरीना का रिबन का - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
तीन दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया। चैंपियनशिप का शुभारंभ काबीना मंत्री रेखा आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के दौरान ओलंपिक खेलों में पहली बार शामिल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के लिए खिलाड़ियों का चयन होना है। ऐसे में चैंपियनशिप से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने ब्रिगेडियर ज्ञान स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग हॉल का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में आयोजित उद्घाटन समारोह में कबीना मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पहली बार देश के राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी क्षेत्र की महिला पहुंची है। इससे यह साबित होता है कि अब कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं रह गया है जहां महिलाओं ने झंडा नहीं फहराया हो। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। मंत्री से सब लोगों ने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया। कबीना मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अमृत काल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। आईएमएफ की अध्यक्ष प्रो. हर्षवंती बिष्ट ने कहा कि हार-जीत से ज्यादा खेल भावना मायने रखती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान आदि शामिल रहे।
चैंपियनशिप में शामिल हो रहे 150 क्लाइंबर
चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर ज्ञान स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग हॉल में क्लाइंबिंग का प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें युवा क्लाइंबरों ने कबीना मंत्री के सामने वॉल क्लाइंबिंग और स्पीड क्लाइंबिंग का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से 150 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें