मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौगांव पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सरकारी स्टॉलों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नौगांव पहुंचे। यहां वह बर्निगाड महाविद्यालय सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जनता के बीच पहुंचे और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।