फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आठ माह से सिटी बसों के पहिये जाम, बैटरी हुई खराबी

Sun, 25 Aug 2024 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पालिका जन्माष्टमी पर्व के बाद संचालन की कर रही है बात
विज्ञापन

उत्तरकाशी। नगर पालिका की सिटी बसों के पहिये पिछले आठ माह से जाम हैं। शहर के लोगों की सुविधा के लिए खरीदी गई सिटी बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, पालिका परिसर में खड़े-खड़े बसों की बैटरियां खराब हो गई है। हालांकि, पालिका के अधिकारियों का कहना है कि बसों की बैटरियों में आई खराबी को भी दुरुस्त कर लिया गया है। जन्माष्टमी पर्व के बाद सिटी बस सेवा का संचालन किया जाएगा।
पिछले साल दिसंबर में पालिका ने दो नई सिटी बसें खरीदी थी। उस समय पालिका ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, लेकिन परमिट की व्यवस्था नहीं होने से इनका संचालन नहीं हो पाया। बसें तब से पालिका परिसर में धूल फांक रही है। वहीं, ज्ञानसू से लेकर गंगोरी और लदाड़ी तक फैले शहर में सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने पालिका से सिटी बसों का संचालन शुरू करने की मांग की, लेकिन परमिट रिन्यू कराने में हुई लापरवाही के चलते पालिका इन बसों का संचालन नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पालिका की नई सिटी बसों के लंबे समय तक एक ही जगह पालिका परिसर में खड़े रहने से इनकी बैटरियाें में खराबी आई है। इधर, पालिका के ईओ शिव सिंह चौहान ने बताया कि पालिका की सिटी बसों के लिए परमिट की व्यवस्था कर ली गई है। बसों की बैटरियों में खराबी आई थी, जिसे दुरुस्त करवा लिया गया है। उन्होंने जन्माष्टमी के पर्व के बाद बसों का संचालन शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें