विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित है। सरकार ने यात्रा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर रखी है। कुछ कमियां हैं उन्हें जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शन एवं यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद डिप्टी स्पीकर डा. मैखुरी मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंचे।
यहां लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से चारधाम यात्रा बहुत अच्छी चल रही है। यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में अब तक डेढ़ लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जबकि ढाई लाख यात्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में माथा टेक चुके हैं।
संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण ने कहा कि मानसून के दौरान भी यमुनोत्री-गंगोत्री धाम की यात्रा बाधित नहीं होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां कर दी गई है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय सेमवाल, ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार, एडीएम बीके मिश्रा, एसडीएम हरगिरि आदि मौजूद रहे।