फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध मौत के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सूलीठांग में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में उसके बड़े भाई ने तीन लोगों के खिलाफ धरासू थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धरासू गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को सूलीठांग में दीपक कुमार (35) पुत्र किशन लाल निवासी ब्रह्मखाल का शव घर में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पुलिस दीपक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार शाम को इस मामले में मृतक के बड़े भाई पंकज कुमार ने लिखित तहरीर देकर मृतक की पत्नी, ससुर अतर लाल व एक अन्य युवक बृजेश उर्फ बिजू निवासी थाती धनारी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने दीपक की पत्नी के बृजेश के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप भी लगाया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें