फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कार्डिंग प्लांट एक माह से बंद

Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन कार्डिंग के लिए भटक रहे हैं 32 गांवों के भेड़पालक
विज्ञापन

पुरोला। मोरी पर्वत क्षेत्र के 32 गांवों के भेड़ पालकों की परेशानी बढ़ गई है। पुरोला स्थित उद्योग विभाग का कार्डिंग प्लांट पिछले एक माह से बंद पड़ा है। मशीनें खराब होने के कारण भेड़ पालक अपनी ऊन की पिराई नहीं करा पा रहे हैं। ऊन तैयार करने के सीजन में प्लांट बंद होने से उन्हें बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
मोरी क्षेत्र में भेड़ पालन ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन है। पशुपालक भेड़ों से मिलने वाली ऊन की पिराई और प्रसंस्करण के लिए पुरोला के कार्डिंग प्लांट पर निर्भर हैं। लेकिन प्लांट में लगी 10 से 15 साल पुरानी मशीनें खराब होने से काम ठप हो गया है। पहले भी मशीनों की दो बार मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह जवाब दे दिया है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद करीब एक माह पहले हरियाणा से मैकेनिक बुलाए गए थे। उन्होंने मशीनों का निरीक्षण कर मरम्मत का खर्च और जरूरी उपकरणों की रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। अब मरम्मत के लिए जिला योजना से बजट मिलने का इंतजार है। विभाग के अनुसार प्लांट को दोबारा शुरू होने में करीब एक माह और लग सकता है।
विज्ञापन

भेड़ पालकों ने शासन-प्रशासन से जल्द बजट जारी कर मशीनों की मरम्मत कराने और प्लांट में आधुनिक मशीनें लगाने की मांग की है। कार्डिंग प्लांट प्रबंधक जयमाला भारती ने बताया कि मशीनें काफी पुरानी हो चुकी हैं और बार-बार खराब हो रही हैं। हरियाणा से आए मैकेनिक मरम्मत का आकलन कर रिपोर्ट दे चुके हैं। जिला योजना से बजट मिलते ही प्लांट शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें