फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की हुई मौत और तीन घायल

Sat, 30 May 2026 02:12 PM IST
Vijay Singh Pundir संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसा में दो यात्रियों की जान चली गई। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा हेलगुगाड़ से लगभग 200 मीटर आगे गंगनानी की ओर हुआ, जब गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत तीन एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है, और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: चरम पर यात्रा; अब बदरी-केदार धाम में VIP अतिथियों को दर्शन के लिए लगेगा इतना शुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र और दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों में विमल कुमार ( 61) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, उपासना (54) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा और वाहन चालक यशवीर (35) निवासी पंजाब शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें