फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याधन योजना का नहीं मिल रहा लाभ

Wed, 10 Jun 2015 07:44 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाज कल्याण विभाग की ओर से डाक के माध्यम से भेजी गई गौरा देवी कन्या धन योजना की एनएससी एक साल बाद भी लाभार्थी तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन


 छात्रा के पिता समाज कल्याण एवं डाक विभाग के चक्कर काटकर थक गए हैं।तुल्याड़ा चिन्यालीसौड़ निवासी दिनेश प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2013 में उनकी बेटी ज्योति का चयन गौरा देवी कन्या धन योजना में किया गया था, लेकिन अभी तक उनकी बेटी को योजना में स्वीकृत धनराशि की एनएससी नहीं मिली है।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर समाज कल्याण विभाग ने 16 जुलाई 2014 को उत्तरकाशी मुख्य डाकघर से रजिस्ट्री के माध्यम से भेजे जाने की जानकारी दी। डाकघर में पूछताछ करने पर डाक विभाग के अधिकारी रजिस्ट्री बुक करने की बात तो स्वीकार रहे हैं, लेकिन यह कहां गई इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। छात्रा के पिता ने समाज कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें