थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गढालगांव के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गढालगांव निवासी मनोज सिंह मंगलवार रात उनके गांव में रामलीला देखने आया था। रामलीला देखने के बजाय रात को वह जबरन उनके घर घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी भी दी। थानाध्यक्ष विजय भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है।