फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण और पॉलिथीन के खिलाफ आज से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में अतिक्रमण, पॉलिथीन और मुख्य बाजार में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ शुक्रवार (आज) से अभियान चलेगा। इसके लिए एसडीएम ने तहसीलदार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया है। एसडीएम ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं से दुकानों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम सोहन सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें नगर क्षेत्र में अतिक्रमण, पॉलिथीन व बाजार में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के लिए तहसीलदार चमन सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया। टीम में थानाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, पूर्ति निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक को शामिल किया गया है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि नगर के सभी फल एवं सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा की जाए। बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, अंकित पंवार, सतीश चौधरी, अमीचंद शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें