फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा में धांधली का आरोप

Wed, 16 Dec 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद वन्य जीव विहार की ओर से आयोजित वन आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए नव क्रांति संगठन ने डीएम से भर्ती प्रक्रिया पर शीघ्र रोक लगाने सहित उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन



डीएम को भेजे ज्ञापन में नव क्रांति संगठन ने कहा कि विभाग की ओर से आयोजित वन आरक्षी लिखित परीक्षा में भारी धांधली की गई है।

विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने परीक्षा के लिए तैयार प्रश्नपत्र परीक्षा से पूर्व किसी मजिस्ट्रेट की देखरेख में न रखकर अपने आवास पर रखे।

इतना ही नहीं पेपर किसी प्राविधिक संस्था से तैयार न करा कर विभागीय कर्मचारियों ने ही पेपर तैयार किए। उन्होंने कहा कि ओएमआर सीट तथा प्रश्नपत्र पर कोई भी क्रमांक नहीं अंकित किया गया।

ओएमआर सीट को मशीन की ओर से नहीं जांचा गया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों की इसमें भारी संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शीघ्र जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में भी भारी गड़बड़ी के कारण वन आरक्षी भर्ती परिणाम शासन ने रद्द कर दिया था। ज्ञापन में अवधेश बिजल्वाण, बलदेव भंडारी, हरीश, राकेश कुमार, लोकेंद्र कंडियाल, महेश कुमार, महेश नौटियाल, प्रताप राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें