फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने आईटीआई भवन का किया लोकार्पण

Tue, 07 Apr 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को जोशियाड़ा में नवनिर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन का लोकार्पण किया। जोशियाड़ा में 217.33 लाख रुपये की लागत से आईटीआई भवन बना है। मंत्री बहुगुणा ने उत्तरकाशी की आईटीआई को भी जल्द ही डीएसटी मॉडल से जोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमांत जिलों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम सेतु हब स्कोप मॉडल लागू किया गया है। साथ ही प्रदेश में पहली बार डीएसटी मॉडल शुरू किया गया है जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ मिल रहा है।
उत्तरकाशी की आईटीआई को भी डीएसटी मॉडल से जोड़ा जाएगा। मंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण मिल सके। बड़कोट की आईटीआई को पहले ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत टाटा टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा चुका है जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जयभारत सिंह, विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी प्रताप पंवार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें