फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान के ऊपर डाली जा रही भवन की नींव

Sat, 22 Oct 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
पुरोला में हाईस्कूल कंताड़ी का कुछ इस तरह चट्टान के ऊपर बनाया जा रहा भवन।
विज्ञापन
पुरोला ब्लाक में हाईस्कूल कंताडी स्कूल के भवन निर्माण पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने व समतल भूमि छोड़ चट्टान पर भवन निर्माण की बुनियाद रखी जा रही है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए काम नहीं रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग व ठेकेदार की मिली भगत से ग्रामीणों को बगैर विश्वास में लिए समतल भूमि को छोड़ कर चट्टान के ऊपर भवन निर्माण कराया जा रहा है, जो कभी भी बरसात व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो सकता है। वहीं, दोयम दर्जे की ईंट व मानक के अनुरूप बुनियाद नहीं खोदी जा रही। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा विभाग को गांव शिक्षा समिति की ओर से कई बार भवन निर्माण को समतल खेत देने का भी प्रस्ताव दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं रोका गया। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री व चट्टान के ऊपर निर्माण को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चेतावनी देने वालों में पूर्व प्रधान गोरी शंकर, पीटीए अध्यक्ष लायबर सिंह, यशवंत सिंह, मनोज शाह, पूर्ण सिंह, कीर्ति सिंह, ध्यान सिंह, दर्मियान सिंह व किशन सिंह आदि शामिल थे।

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सरदार सिंह चौहान का कहना है कि भवन का निर्माण शिक्षा समिति के प्रस्ताव के अनुरूप ही कराया जा रहा है, जबकि घटिया सामग्री को लेकर अभी तक ग्रामीणों की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर सामग्री की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें