शीतकालीन यात्रा के लिए मार्ग सुरक्षित, झाला और सोनगाड के बीच हुआ काम
उत्तरकाशी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से गंगोत्री हाईवे को सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए तैयार कर दिया है। बीआरओ ने झाला और सोनगाड के बीच 17 दिनों में गंगोत्री हाईवे का 18 किलोमीटर हिस्सा ब्लैक टॉप कर दिया है। अन्य स्थानों पर हाईवे सुधारने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
मानसून सीजन की बारिश व धराली आपदा के कारण गंगोत्री हाईवे जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। अब मानसून सीजन निपटने के बाद बीआरओ गंगोत्री राजमार्ग को सुधारने में तत्परता से जुटा है। पहले चरण में बीआरओ ने झाला व सोनगाड के बीच गंगोत्री हाईवे के 18 किलोमीटर हिस्से में सुधारीकरण कार्य कर ब्लैक टॉप कर दिया है।
वहीं, भटवाड़ी, चढ़ेथी सहित अन्य स्थानों पर हाईवे को सुधारने का कार्य चल रहा है। बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने बताया कि शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए झाला व सोनगाड के बीच हाईवे 18 किलोमीटर हिस्से को ब्लैक टॉप किया गया। अन्य स्थानों पर भी हईवे सुधारने का कार्य गतिमान हे। कहा कि आपदा के दौराना क्षतिग्रस्त सड़क को सुधारने के लिए तीस करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द ही ठीक करवाया जाए। आगामी चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री हाईवे को सरल और सुरक्षित यातायात के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाएगा।