फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला

Sun, 04 Jan 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी के कांग्रेस का पुतला फूंकते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर अंकिता हत्याकांड के मुद्दे को इंटरनेट के माध्यम से मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि मुख्य दोषियों को सजा मिल चुकी है लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस की ओर से इस पर राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शहर के विश्वनाथ चौक पर एकत्रित हुए। वहां जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने कांग्रेस पर अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर सोशल मीडिया में सरकार के खिलाफ गलत दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि यह प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा भी हुई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों इंटरनेट मीडिया में जो वीडियो चल रहे हैं। उन्हें वायरल करने वाले लोग आरोपों की विश्वसनीयता का प्रमाण दें। सरकार हर जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महामंत्री महावीर नेगी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ललिता सेमवाल, भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, देवेंद्र चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें