फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कचरा डंपिंग जोन हटाने के लिए धरना जारी

Sun, 04 Jan 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। तांबाखानी सुरंग के बाहर से कचरा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हनुमान चौक पर गोपीनाथ रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का धरना जारी है। रविवार को धरने पर बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे। क्षेत्र के गोपीनाथ रावत का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। तांबाखानी सुरंग के बाहर दिन प्रतिदिन कूड़ा बढ़ता जा रहा है। साथ ही कूड़े से भागीरथी दूषित हो रही है। इस मौके पर सागर भंडारी, अजय पंवार, सूरज सिंह नेगी, ओमप्रकाश व्यास, भगवान चंद, प्रमेंद्र भट्ट, कनकपाल परमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें