फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया

Mon, 05 Jan 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप
विज्ञापन

उत्तरकाशी। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में राजनीति करने पर डुंडा में भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ अंकिता के नाम पर राजनीति कर रही है जबकि मामले के दोषियों को सजा भी मिल चुकी है।
सोमवार भाजपाई मंडल अध्यक्ष रजनेश चौहान के नेतृत्व में गंगोत्री हाईवे पर डुंडा चौकी के सामने एकत्रित हुए। सरकार ने अंकिता हत्याकांड मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भी भेजा है। पुतला दहन करने वालों में विक्रम राणा, भजन सिंह राणा, भगवती प्रसाद जोशी, मदन डोगरा, हेमराज निजोन, शोभन लाल प्रजापति, भवानी देवी व संजय पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भटवाड़ी/बड़कोट। भाजपाइयों ने अंकिता मामले में भ्रामक प्रचार करने के लेकर भटवाड़ी और बड़कोट में कांग्रेस का पुतला दहन किया। सोमवार को भटवाड़ी बाजार में मंडल अध्यक्ष मनुजेंद्र रावत के नेतृत्व में भाजपाई एकत्रित हुए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
मंडल अध्यक्ष रावत ने कहा कि कांग्रेस अंकिता मामले में भ्रामक प्रचार कर रही है जिस मामले में दोषियों को सजा मिल चुकी है। उस पर राजनीति कर रही है। इस मौके पर विनोद रावत, संदीप रावत, अवतार नेगी, कुशला प्रसाद रतूड़ी, मथुरा प्रसाद रतूड़ी, सुबोध रतूड़ी, राहुल राणा, विजय रावत, कृष्ण प्रताप मौजूद रहे।
वहीं, बड़कोट में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित रावत के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला जलाया। साथ ही कांग्रेस पर अंकिता भंडारी की आत्मा के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया। इस मौके पर अमित रावत, परशुराम जगूडी, प्रताप रावत, अतोल रावत, जशोदा राणा, बिरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुरोला। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोरी में कांग्रेस का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चमन रावत ने किया। इस दौरान महामंत्री सुखदेव रावत महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष पवन राणा, मंडल मंत्री सुमित चौहान, परमियान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें