फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पित कार्यकर्ताओं के बूते फिर बनेगी भाजपा की सरकार : कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तरकाशी पहुंचे मदन कौशिक का जिले में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। हनुमान चौक में आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने एलान किया कि भाजपा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मजबूत पार्टी संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बूते उत्तराखंड में अगली सरकार भी भाजपा की बनेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष का ब्रह्मखाल, धरासू, डुंडा, मातली, ज्ञानसू आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नगर के प्रवेश द्वार पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर में रैली निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली हनुमान चौक पहुंची, जहां आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष जहां आपसी खींचतान के चलते अभी तक अपना नेता नहीं चुन पाया है, वहीं भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय होकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
जनसभा के बाद कैलाश आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला प्रभारी विनोद सुयाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, हरीश डंगवाल, रामसुंदर नौटियाल, ब्लाक प्रमुख विनीता रावत एवं शैलेंद्र कोहली, विजय संतरी, लोकेंद्र बिष्ट, सुरेश चौहान, जगमोहन रावत, सुधा गुप्ता, ललिता सेमवाल, चंद्रा नेगी, पवन नौटियाल, किशोर भट्ट, सुरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टिकट के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का उत्तरकाशी दौरा पार्टी टिकट के दावेदारों के लिए शक्ति प्रदर्शन का जरिया बना। काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के कारण गंगोत्री विधायक गोपाल रावत इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति में गंगोत्री विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेताओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया।
‘जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी भाजपा’
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी बदले जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। भाजपा जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट देगी। आगामी विधानसभा चुनाव नियत समय पर ही होंगे। इससे पहले सीएम तीरथ सिंह रावत उपचुनाव के माध्यम से विधानसभा की सदस्यता लेंगे। सीट तय है, लेकिन अभी बताऊंगा नहीं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा की ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। बूथ लेबल तक मजबूत संगठन बनाया जा चुका है। जून तक पन्ना प्रमुख भी बना दिए जाएंगे। भाजपा जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट देगी। इसके लिए दावेदारों को मानकों की कसौटी पर कसा जाएगा।
अध्यक्ष ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत के चुनाव के लिए सीट तय हो गई है, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। नई सरकार में पुराने सीएम के फैसले बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णयों में जन अपेक्षाओं के अनुसार बदलाव की गुंजाइश रहती है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें