फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटवाड़ी-जखोल मार्ग चौड़ीकरण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी के द्वारी, पाही, गोरसाली, जखोल के ग्रामीणों को जल्द ही सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सकेगी। सवा आठ करोड़ लागत से पीएमजीएसवाई की ओर से भटवाड़ी-गोरसाली-जखोल मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने भटवाड़ी पहुंचकर इस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नियत एक वर्ष के भीतर इस सड़क को दुरुस्त कराने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन का विकास भी होगा। इस मौके पर पीएमजीएसवाई के ईई एसएल कुड़ियाल, पाही के प्रधान प्रीतम रावत, गोरसाली के प्रधान नवीन राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकिशोर, धीरेंद्र रावत, दीपक बहुगुणा, अरविंद नेगी, भूपेश रावत, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें