फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः मृत कोरोना संदिग्ध युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो स्वास्थ्यकर्मियों भी मिले संक्रमित

Mon, 22 Jun 2020 09:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
भदोही में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार की रात एक मृत कोरोना संदिग्ध और सुरियावां सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। सोमवार को 171 का सैंपल स्वासथ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा। वैश्विक महामारी कोविड-19 का बढ़ना जिले में बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन


सोमवार की रात में ज्ञानपुर के गणेशरायपुर गांव निवासी एक मृत कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक जिले में कोरोना से पांच की मौत हो चुकी है। जिसमें ज्ञानपुर के सरपतहां, सुरियावां के कौड़र, सुरियावां के नागमलपुर और एक डंगहर के संदिग्ध की मौत हो चुकी है। सुरियावां सीएचसी के दो स्वास्थ्य अधिकारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने पर महकमे में खलबली मच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अब तक 4253 का सैंपल लिया गया जबकि 3878 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 118 पॉजिटिव मिले जबकि पांच की मौत हो चुकी है जबकि 74 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। सुरियावां के तुलापुर बहदुरान में कोरोना संक्रमित मिलने पर बस्ती को सोमवार को सील किया गया।
विज्ञापन


गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए नोटिस चस्पा किया गया। गांव का जो युवक पॉजिटिव मिला है उसके घर में पिछले दिनों शादी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि रविवार की रात में दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक छह स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि इसमें पूर्व के चार स्वस्थ होकर घर लौट आए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें