फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी की बाढ़ में कॉलेज का आधा हिस्सा बहा

Tue, 08 Dec 2015 08:37 PM IST
अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
राइंका मनेरी दस से अधिक गांव के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। जून 2013 में भागीरथी में आई बाढ़ से कॉलेज का आधा हिस्सा बाढ़ में बह गया था। तब से कॉलेज परिसर असुरक्षित हो गया है। विद्यालय में 24 घंटे नीचे गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र पश्चिमी ने बताया कि इसकी सूचना विभागीय शीर्ष अधिकारियों को दे चुके हैं। प्रधान संजीता, पुष्पा चौहान, संतोषी देवी, बलबीर राणा, चैता देवी और जिला पंचायत सदस्य मंगला राणा सहित ग्रामीण विक्रम सिंह रावत, गुलाब किरण, राजाराम, ऐतवारी लाल, राम भरोसा, चतर सिंह आदि ने आरोप लगाया कि बाढ़ सुरक्षा कार्य कर रही एजेंसी कॉलेज की सुध नहीं ले रही। जबकि सुरक्षा कार्य न होने से कॉलेज में छात्रों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कॉलेज की सुरक्षा कार्य न किया गया तो वे आंदोलन करने लिए बाध्य होंगे।

मनेरी में बाढ़ सुरक्षा कार्य हो रहा है। बस्ती वाले हिस्से में बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहा है। जल्द ही राइंका मनेरी की सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके मल्ल, ईई अवस्थापना खंड सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें