तिलोथ की बेटी ने ससुराल जाने से पहले अपना वोट डालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। तिलोथ बूथ में वोट देने के बाद उसकी विदाई हुई। बीते दिन ब्रिटेन के स्काब्रो सिटी में बस चुके कलकत्ता निवासी नील दत्त का उत्तरकाशी के सिरोर गांव निवासी रोशनी से तिलोथ में विवाह संपन्न हुआ, लेकिन ससुराल जाने से पहले रोशनी वोट डालने की जिद पर अड़ गई।
बुधवार सुबह फेरे लेने के बाद सबसे पहले रोशनी वोट देने सरस्वती शिशु मंदिर तिलोथ बूथ पर पहुंची। इसके बाद ही रोशनी घर से विदा हुई। रोशनी के पिता एलम सिंह व भाई बृजेश पंवार ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में उसका सहयोग किया और मतदान के बाद ही बारात विदाई का निर्णय लिया। रोशनी ने कहा कि जब वह पुन: उत्तरकाशी आएगी, तो विकास की तस्वीर कुछ और ही होगी।