फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बाईपास निर्माण से पहले तेखला से हीना तक हो चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ऑलवेदर चारधाम सड़क संघर्ष समिति ने गंगोत्री हाईवे पर तेखला से हीना तक बाईपास सड़क निर्माण से पूर्व पुराने हाईवे का चौड़ीकरण करने की मांग की है। साथ ही गंगोत्री हाईवे को यथावत रखने और बाईपास निर्माण से पूर्व गंगोरी पुल का भी पक्का निर्माण कराने की मांग की। समिति ने इस संबंध में स्थानीय विधायक सुरेश चौहान व डीएम अभिषेक रूहेला को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति से जुड़े होटल मालिकों और व्यापारियों ने स्थानीय विधायक व डीएम से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि तेखला से सिरोर गांव से होकर बनाए जाने वाले बाईपास मार्ग से गंगोरी व नेताला क्षेत्र के कई होटल व्यवसायियों व व्यापारियों की आजीविका खतरे में है। उन्होंने हाईवे को यथावत रखते हुए बाईपास का निर्माण करने, बाईपास निर्माण शुरू करने से पूर्व तेखला से हीना तक हाईवे का चौड़ीकरण करने और गंगोरी पुल के स्थान पर डबल लेन पक्के पुल का निर्माण करने की मांग उठाई।
ज्ञापन देने वालों में चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी, अंकित उप्पल, रमेश चौहान, शूरवीर चौहान, विजयपाल मखलोगा, धनपाल पंवार, धीरज सेमवाल, विमल सेमवाल, रोहित आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें