फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 08 Jun 2015 08:55 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई है। पुलिस ने युवती के मामा की तहरीर पर कुर्सिल गांव के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़िता के मामा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भांजी रविवार को घास लेने गई थी। इस दौरान कुर्सिल गांव के युवक गणेश ने अकेले देखकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की तथा विरोध करने पर उसके सिर पर डंडे से वारकर उसे घायल कर दिया।

युवती किसी तरह उसकी चंगुल से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें