फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से उड़ी बेसिक स्कूल की छत

Tue, 22 Mar 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
स्कूल की छत उड़ी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे भटवाड़ी क्षेत्र में तेज हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। क्षेत्र में कई पेड़ धराशायी होने के साथ ही सिल्ला गांव के बेसिक स्कूल की छत उड़ गई। हादसे के दौरान स्कूल में बच्चे परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को जनपद में निचले इलाकों में धूप खिली थी, तो भटवाड़ी क्षेत्र में पूर्वाह्न करीब 11 बजे तेज हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं से आडू, खुमानी आदि फलदार वृक्षों से फूल झड़ने से उत्पादन प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।

जंगलों में कई पेड़ भी तेज हवाओं से धराशायी हुए। सिल्ला गांव के बेसिक स्कूल की छत उड़कर दूसरे खेत में जा गिरी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित रमोला एवं शिक्षिका ललिता पंवार ने बताया कि इस दौरान स्कूल के 56 बच्चे वार्षिक परीक्षा दे रहे थे। बच्चों को जूनियर हाईस्कूल में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई।
विज्ञापन


छत उड़ने से स्कूल भवन की दीवारों में दरारें उभर आई हैं। प्रधान सूरत सिंह राणा, विनोद रावत आदि ने प्रशासन को इसकी सूचना देकर शीघ्र विद्यालय भवन की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें