फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाल लगा कर दिया भाईचारे का संदेश

Tue, 22 Mar 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकरंग एवं समलौण रंगमंडल ने पालिका सभागार में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर रंग कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डा. मीना नेगी ने गढ़वाली कविता घर पर बैठी रंदी नंडद जिठांणी जब जांदा डांडा बटी तब ल्यौंदा पाणी की प्रस्तुती से पहाड़ की नारी की व्यथा को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मनमोहन भट्ट ने होली के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि आज बाजार में सस्ते व मिलावटी होली के रंगों से सावधानी बरतने की बात कही। कवि मोहम्मद आसिफ अंसारी ने होली के रंगों में रंगे कृष्णा-राधा के प्रसंगों गजलों व शायरी प्रस्तुत की।

लोक गायक ओम बधाणी ने मुख्डियों में बसंत जिकूड़ी मा उलार ऐगी एगी होली कू त्योहार के गीत पर लोग झूम उठे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, ब्रहमानंद नौटियाल, गोपाल राणा, सुरेंद्र पुरी, विपिन पंवार, अरविंद पश्चिमी, नवीन नौटियाल, जयेंद्र डंगवाल, मंगल चौहान, मनीषा सेमवाल, गंगा तुलसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें