फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी खुलेंगे बैंक, नहीं होगी पेट्रोल, डीजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में एसबीआई समेत दो अन्य बैंक रविवार को खुले रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा के लिए लिया है। तीन दिन लगातार अवकाश का प्रभाव डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति पर भी पड़ने की संभावना थी। पेट्रोल पंप संचालकों को एक टेंकर डिपो से उधार भी मिल सकेगा। इन व्यवस्थाओं के चलते अब जनपद में ईंधन की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन

14 मई को दूसरा शनिवार, 15 को रविवार व 16 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है, जिससे इन तीन दिनों में सभी बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के बंद रहने का प्रभार्व इंधन की आपूर्ति पर पड़ने की संभावना जताई गई थी। क्योंकि बैंक बंद होने के कारण पेट्रोल पंप संचालक बैंकों में पैसा जमा नहीं करा पाएंगे। बताया जा रहा है कि एक डीजल व पेट्रोल के एक टेंकर की कीमत 12 लाख से अधिक होती है, लेकिन लगातार तीन दिन बैंक बंद होने से पेट्रोल पंप संचालकों के एकाउंट में इतनी धनराशि न होने के कारण तेल डिपो संचालकों को ऑन लाइन भुगतान भी नहीं हो पाएगा, जिससे कि पेट्रोल पंप संचालकों को डिपो से तेल नहीं मिल पाएगा। इस संबंध में अमर उजाला ने 13 मई के अंक में तीन दिन बैंक बंद, पेट्रोल डीजल की होगी किल्लत शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने जनपद मुख्यालय में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा व यूको बैंक को रविवार के दिन खोले रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे पेट्रोल पंप संचालक लेन-देन कर सकें। इसके अलावा जिला प्रशासन के निवेदन पर शासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को एक टैंकर उधार में दिए जाने के लिए तेल डिपो संचालकों को भी कहा है। इन व्यवस्थाओं के चलते अब जनपद में तेल की किल्लत नहीं होगी।
- जिला बैंकों में पेट्रोल पंप संचालकों के खाते हैं, उन्हें रविवार को भी खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे पेट्रोल पंप संचालक लेनदेन कर सकें। पेट्रोल पंप संचालकों का एक वाहन डिपो से उधार में भी मिल सकेगा। जनपद में अब ईंधन की कमी नहीं होगी। -अभिषेक रूहेला, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें