फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भराड़ सर से शाही स्नान कर लौटे बैरिंग नाग

Mon, 27 Jul 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी ब्लॉक की फते पर्वत पट्टी स्थित भीतरी गांव के आराध्य देव बैरिंग नाग छह दिवसीय धार्मिक यात्रा और भराड़ सर में पारंपरिक शाही स्नान के बाद अपने धाम लौट आए। देवता के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, जयघोष और विधि-विधान के साथ बैरिंग नाग का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जगदीश कुंवर ने बताया कि बैरिंग नाग देवता प्रत्येक पांचवें वर्ष प्राचीन परंपरा के अनुसार भराड़ सर की यात्रा कर वहां शाही स्नान करते हैं। यह धार्मिक यात्रा क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोक मान्यताओं के अनुसार बैरिंग नाग देवता की उत्पत्ति भराड़ सर में हुई थी। मान्यता है कि प्राचीन काल में देवता सबसे पहले खन्यासणी गांव के बकरी पालकों को भराड़ सर में प्राप्त हुए। बाद में राशन के बदले उन्हें भीतरी गांव के लोगों को समर्पित कर दिया गया। इस मौके पर चंडी प्रसाद नौटियाल, गुरुदेव सिंह, शरण सिंह, सिलदार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें