फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: खांन्सी-ब्लाड़ी मोटर मार्ग पर 15 साल बाद भी नहीं बिछा डामर

Thu, 07 May 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में बढ़ जाती है ग्रामीणों की दिक्कत, मंडी तक फसलें पहुंचानी मुश्किल
विज्ञापन

शासन में अटकी 2.5 करोड़ की डीपीआर
नौगांव (उत्तरकाशी)। डेढ़ दशक पहले बने खांन्सी ब्लाड़ी मोटर मार्ग का आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। दो माह बाद बारिश शुरू होनी है और ग्रामीणों को अभी से ही चिंता सताने लगी है। बारिश के समय मोटर मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। इससे ग्रामीणों को नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
लोनिवि बड़कोट ने डेढ़ दशक पहले सात किमी खांसी ब्लाड़ी मोटर मार्ग बनाया था जिसका आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। डामरीकरण की मांग के लिए ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन सहित लोक सभा चुनाव का बहिष्कार तक कर चुके हैं। वर्ष 2024 में खांन्सी और ब्लाड़ी के लोगों ने लोक सभा चुनाव का बहिष्कार कर मतदान नहीं किया था।
विज्ञापन

तब स्थानीय प्रशासन ने मोटर मार्ग के डामरीकरण का भरोसा दिया था लेकिन चुनाव बीतने के बाद स्थानीय प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने मुड़ कर ग्रामीणों की तरफ नहीं देखा। ग्राम प्रधान सूर्यपाल रावत का कहना है कि डामरीकरण नहीं होने से मोटर मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बारिश के समय दुर्घटना की आशंका से दो पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है जिससे गांव पहुंचने के लिए पौंटी मोल्डा मोटर मार्ग से दस किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं, लोनिवि बड़कोट के अधिशासी अभियंता तरुण कांबोज का कहना है कि खांन्सी, ब्लाड़ी मोटर मार्ग के पांच किमी डामरीकरण की ढाई करोड़ की डीपीआर शासन में स्वीकृति के लिए लंबित है जिसे इस समय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें