फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Dham: पैदल मार्ग पर उमड़ी भीड़, घोड़ा पड़ाव के पास करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

Wed, 06 May 2026 11:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

पैदल मार्ग पर संकरा रास्ता है। यहां घोड़े खच्चर खड़े होने व डंडी कंडी रखी रहती है। इसलिए वहां पर हर वर्ष जाम लगता है। आज भी रास्ते में कई घंटे तक यात्री फंसे रहे।
विज्ञापन
यमुनोत्री में भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर बुधवार शाम को यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते यहां करीब डेढ घंटे तक जाम लगा रहा। धाम के समीप देवदेखनी से घोड़ापड़ाव तक संकरा मार्ग होने के कारण वहां पर मानव जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी प्रकार वहां पर आवाजाही शुरू करवाई।

विज्ञापन




मई माह शुरू होते ही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। यमुनोत्री धाम में भी हर दिन दस हजार से अधिक श्रद्धालु हर दिन यमुना मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ते ही धाम के पैदल संकरे मार्ग पर यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धाम के समीप देवदेखनी स्थान से घोड़ा पड़ाव तक जाम लगा रहा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, वहां पर संकरा मार्ग होने के साथ ही घोड़े खच्चर खड़े होने के साथ ही डंडी कंडी रखी रहती है। इसलिए वहां पर हर वर्ष जाम लगता है। हर वर्ष यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग कई स्थानों पर संकरा होने के साथ पैदल चल रहे यात्रियों के साथ घोड़े खच्चर और डंडी कंडी ले जाते मजदूरों का जाम लग जाता है। लेकिन अभी तक प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ नियंत्रण के किसी प्रकार की ठोस योजना तैयार नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें