फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वालीं आशा कार्यकर्ता सम्मनित

विज्ञापन
उत्तरकाशी में आशा सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता को पुरस्कृत करते डीए - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वालीं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में जखारी डुंडा की विजयलक्ष्मी को प्रथम, पिलंग भटवाड़ी की भरत देई द्वितीय एवं कुमणाई मोरी की फगणी देवी तृतीय पुरस्कार दिया गया। जबकि फैसिलिटेटर में सौंदाड़ी पुरोला की मीना देवी, शक्तिपुरम चिन्यालीसौड़ की सीमा एवं बड़कोट नौगांव की शशि को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा ब्लाक कॉर्डिनेटर में चिन्यालीसौड़ की जामवंती को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीजी कालेज ऑडिटोरियम में डीएम मयूर दीक्षित ने आशा सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौर में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। साथ ही अभी कोविड का खतरा बढ़ने पर इन सभी से पूरी कर्मठता के साथ कार्य करने की अपील की। प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय 3 हजार तथा तृतीय एक हजार रुपये दिया गया। इस मौके पर सीएमओ डा.डीपी जोशी, डा.बीके बिस्वास, सीएमएस डा.एसडी सकलानी, डा.एसएस रावत आदि अनेक लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें