फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
मोरी-पुरोला मोटरमार्ग पर धिवरा गांव के पास गहरी खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मोरी-पुरोला मोटर मार्ग पर धिवरा गांव के पास सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में घायल चालक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के रोहडू से उत्तर प्रदेश के रामपुर के लिए सेब लेकर जा रहा ट्रक सुबह करीब साढे़ चार बजे पुरोला स्थित धिवरा गांव के पास अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक अब्दुल सबूर (50) पुत्र अब्दुल सकूर और क्लीनर मोहम्मद सहजाद (40) पुत्र मोहम्मद समी दोनों निवासी डांडा बादली जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को पुरोला सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से चालक अब्दुल सबूर को नौगांव सीएचसी रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी नौगांव के प्रभारी डा. रफी ने बताया कि चालक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी एसआई संजय रावत ने बताया कि परिचालक मोहम्मद सहजाद का पुरोला स्थित सीएचसी में ही इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें