फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब किसानों ने कृषि मंत्री के खिलाफ लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
उपला टकनौर के सेब काश्तकारों ने हर्षिल में कृषि मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने देहरादून में होने वाले अंतर राष्ट्रीय सेब महोत्सव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। उनका आरोप है कि जंगली जानवर सेब की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सेब काश्तकार माधवेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र के हर्षिल, सुक्की, झाबा, मुखबा, पुराली, जसपुर, बगोरी व धराली में जंगली जानवर सेब की फसल को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे उनकी आजीविका खतरे में है। रविवार को मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह काश्तकारों से वार्ता करने हर्षिल पहुंचे। सीएचओ रजनीश ने बताया कि इस संबंध में काश्तकारों से वार्ता की गई है। काश्तकारों को मनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उनकी समस्याओं के संबंध में शासन को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें