उत्तरकाशी के नौगांव में पशु सेवा केंद्र का उद्घाटन करते अतिथि।
- फोटो : UTTER KASHI
भाटिया गांव में राजकीय पशु सेवा केंद्र एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का शुभारंभ हो गया। केंद्र का ग्राम पंचायत भाटिया सहित तीन ग्राम पंचायतों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विभाग ने पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राजकीय पशु सेवा केंद्र एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीडी ढौंडियाल ने किया। नपं अध्यक्ष शशि मोहन राणा ने कहा कि पशु सेवा केंद्र का ग्राम पंचायत भाटिया प्रथम, भाटिया और तुनालका तीन ग्राम पंचायतों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। तीनों ग्राम पंचायतों में करीब दो हजार पशु हैं, जिन पर पशुपालकों की आजीविका टिकी हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि भाटिया प्रथम गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल की मेहनत से आज पशुपालकों को यह सुविधा उपलब्ध हुई है। इस मौके पर जिला पंचायतराज अधिकारी एसपी सुयाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मीना रावत, ग्राम प्रधान भाटिया प्रथम गीता डिमरी, भाटिया राकेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमलता, प्रधान तुनालका विकास मैठाणी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल, बीडीओ राजेंद्र जोशी, रेंजर कन्हैया बेलवाल, डा. मोनिका गोयल, सोबेंद्र रावत, सफरी लाल, गोलू डोभाल आदि मौजूद रहे।