पुरोला। लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 16वें दिन भी जारी रहा। पुरोला और मोरी तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगों पर जल्द शासनादेश जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे केवल आश्वासन पर आंदोलन समाप्त नहीं करेंगी। जब तक उनकी मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं होता। तब तक उनका धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
मोरी तहसील परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष मेनका चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों के समाधान के बाद ही आंदोलन वापस लिया जाएगा। इस दौरान मेनका चौहान, शुभा चौहान, मीना चौहान, सुनीता, पूनम, संगीता, माला, शीतल, सुशीला मौजूद रहीं। संवाद