सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के छठे द्विवार्षिक अधिवेशन में नए कर्मचारियों को संगठन की रीति-नीति की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महासंघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर अमित रावत को निर्विरोध जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बुधवार को जोशियाड़ा स्थित सिंचाई कार्य मंडल के प्रांगण में अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष रमेश रमोला ने किया। अधिवेशन में महासंघ की पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी में रजनी रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप भट्ट को सचिव और प्रभात चौहान कोषाध्यक्ष चुना गया। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल राणा ने कर्मचारियों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह रावत व सचिव सुरेश कुमार के कार्यकाल की सराहना की। इससे पूर्व संगठन के निवर्तमान सचिव सुरेश कुमार को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस मौके पर पर्यवेक्षक जयप्रकाश बिजल्वाण, सोबन सिंह भंडारी, शंभूप्रसाद भट्ट, विमल सकलानी, खेमराज मटूड़ा, शूरवीर सिंह नेगी, नितिन भट्टाचार्य, वंदना, हर्षमणि भट्ट, सचिन गौतम, संतोष नौटियाल, मुकेश महर, नवज्योति भट्ट, मंगल पंवार आदि मौजूद रहे।