फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया सड़क सुरक्षा गैलरी के निर्माण का जायजा

विज्ञापन
उत्तरकाशी में बड़ेथी चुंगी के पास बन रही रोड प्रोटेक्शन गैलरी का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर बड़ेथी चुंगी के पास बन रही सड़क सुरक्षा गैलरी के निर्माण की धीमी रफ्तार से स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इससे चारधाम यात्रा प्रभावित होने की भी आशंका है। इसे देखते हुए बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाकर यात्रा शुरू होने से पहले इसे पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बड़ेथी चुंगी के पास कई वर्षों से सक्रिय भूस्खलन गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बन गया है। बीते साल करीब 28 करोड़ खर्च कर इस स्लाइड जोन का ट्रीटमेंट किया गया था, लेकिन यह ट्रीटमेंट भी सफल नहीं हुआ। अब इस हिस्से में करीब तीन सौ मीटर लंबी सड़क सुरक्षा गैलरी का निर्माण कराया जा रहा है। बीते साल दिसंबर में शुरू हुआ यह कार्य बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते इस हिस्से में गंगोत्री हाईवे पर यातायात बंद कर ट्रैफिक को मनेरा होते हुए डाइवर्ट किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को करीब पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
आगामी 14 मई को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है। यदि तब तक बड़ेथी चुंगी वाले हिस्से में सड़क सुरक्षा गैलरी तैयार नहीं हुई, तो इससे चारधाम यात्रा प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें