उमेश डोभाल स्मृति समारोह में लोक साहित्य एवं इतिहास में योगदान के लिए हल्द्वानी नैनीताल के डा. प्रयाग जोशी को उमेश डोभाल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। राजेंद्र रावत जन सरोकार सम्मान गणेशपुर में 52 वर्षों से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले स्वामी प्रेमानंद सरस्वती, गिरीश तिवाड़ी ‘गिर्दा’ जनकवि सम्मान नैनीताल के रंगकर्मी जहूर आलम, उमेश डोभाल युवा पत्रकारिता सम्मान प्रिंट मीडिया में अमर उजाला के पत्रकार चंदन बंगारी (रुद्रपुर), इलेक्ट्रानिक मीडिया में ईटीवी उत्तराखंड के विशेष संवाददाता राहुल सिंह शेखावत और सोशल मीडिया में दिल्ली से आए दाताराम चमोली को दिया गया।
पुरस्कृत लोगों को 11-11 हजार रुपये की नकद धनराशि और शॉल के साथ ही ट्रस्ट, बी मोहन नेगी तथा लोक रंग की ओर से एक-एक स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। समारोह में एक डाक्टर ने अपने पिता अनिरुद्ध और माता भुवनेश्वरी की स्मृति में पौड़ी असवालस्यूं के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड के मेधावी छात्र गौरव चौहान व सपना रावत को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया।
इस मौके पर उमेश डोभाल के भाई दिनेश डोभाल, राजेंद्र रावत के भाई रवि रावत, रुपेश कुमार, नीरज उत्तराखंडी, गणेश रावत, सुनील नवप्रभात, कोमल मेहता तथा विजय उप्रेती भी मौजूद थे।