फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के बाद संयुक्त संघर्ष समिति का धरना स्थगित

Mon, 16 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदी क्षेत्र कानून के खिलाफ बीते 13 अक्तूबर से संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से चलाया जा रहा क्रमिक धरना आंदोलन सोमवार को डीएम के साथ वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


भटवाड़ी ब्लाक की अगली बीडीसी बैठक में संवेदी क्षेत्र में शामिल किए गए 88 गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों से इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

गोमुख से उत्तरकाशी तक घोषित संवेदी क्षेत्र में जिला मुख्यालय समेत भटवाड़ी ब्लाक के 88 गांव शामिल किए गए हैं। दिसंबर 2012 में इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद से ही क्षेत्र की जनता इसका विरोध कर रही है।

हाल ही में संवेदी क्षेत्र में शामिल गांवों के विकास के लिए जोनल मास्टर प्लान तैयार करने की कवायद शुरू किए जाने पर क्षेत्र की जनता फिर भड़क उठी।

क्षेत्र की संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बीते 13 अक्तूबर से कलक्ट्रेट में संवेदी क्षेत्र कानून के खिलाफ क्रमिक धरना आंदोलन चलाया जा रहा था। सोमवार को समिति के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मामले में डीएम से वार्ता की।
विज्ञापन

वार्ता में डीएम विनय शंकर पांडेय ने बताया कि संवेदी क्षेत्र कानून राज्य एवं केंद्र सरकार के स्तर का मामला है। लोगों के विरोध के बारे में सरकार को अवगत करा दिया गया है।

एक बार फिर संवेदी क्षेत्र में शामिल गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए भटवाड़ी ब्लाक की अगली बीडीसी बैठक में चर्चा का सुझाव दिया।

वार्ता के बाद संयुक्त संघर्ष समिति ने क्रमिक धरना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। वार्ता में समिति के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी चंदन पंवार, लोकेंद्र बिष्ट, विजेंद्र नौटियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह, बसपा जिलाध्यक्ष पन्नालाल शाह, यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें