फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने की मानसून सीजन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में दो दिन की बारिश में यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत अन्य सड़कें अवरुद्ध होने से हरकत में आए जिला प्रशासन ने आगामी मानसून सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को समय रहते चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे के भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां आवश्यक मशीनें एवं कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग के पास 16 जेसीबी, पोकलैंड आदि मशीनें उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर 11 मशीनें आउट सोर्स से लेने की तैयारी की गई है। डीएम ने मानसून सीजन में दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न एवं रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए जिला पूर्ति विभाग को पूर्व तैयारी करने को कहा। साथ ही पेट्रोल पंपों में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी मणिकांत मिश्रा, बीआरओ के मेजर अवनीश शर्मा, लोनिवि के एसई अनिरुद्ध भंडारी, सीएमओ डा. डीपी जोशी, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आकाश जोशी, चतर सिंह चौहान, सोहन सैनी, जल संस्थान के ईई बीएस डोगरा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें