फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों को मात दे रहा आदर्श प्राथमिक विद्यालय वीरपुर कुराह

विज्ञापन
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय वीरपुर कुराह में कम्प्यूटर का ज्ञान लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
डुंडा विकासखंड का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय वीरपुर कुराह निजी स्कूलों को भी मात दे रहा है। यहां के शैक्षणिक स्तर व व्यवस्थाओं को देखते हुए अभिभावक निजी स्कूलों से अपने पाल्यों का प्रवेश इस विद्यालय में करवा रहे हैं। तहसील मुख्यालय व बाजार क्षेत्र से सटे होने के बावजूद इस सरकारी विद्यालय में छात्र संख्या 80 के पार हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय वीरपुुुर कुराह को वर्ष 2016 में आदर्श विद्यालय बनाया गया था। उस दौरान इस विद्यालय में करीब 40 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। वर्ष 2017 में ही यह संख्या बढ़कर 57 हो गई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती रही और इस वर्ष अभी तक यह 80 पार हो गई है। विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि नए शिक्षा सत्र में विद्यालय की छात्र संख्या 100 के पार हो जाएगी। आदर्श विद्यालय बनने पर यहां कंप्यूटर कक्षाएं, प्रत्येक विषय में शिक्षकों की तैनाती की गई है। विद्यालय के कई छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में हुआ है। विद्यालय के शैक्षणिक माहौल व अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए कई अभिभावक अपने पाल्यों को निजी विद्यालयों से यहां प्रवेश के लिए ला रहे हैं। प्रधानाध्यापिका कुसुम चौहान का कहना है कि वह स्थानीय लोगों का सरकारी शिक्षा व्यवस्था की ओर विश्वास बढ़ रहा है। काफी अभिभावक निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों की ओर आ रहे हैं। चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है। विद्यालय परिवार ने छात्र संख्या का आंकड़ा 100 के पार करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें