गंगोत्री हाईवे पर ट्रक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को हर्षिल से उत्तरकाशी आ रहा ट्रक रात साढे़ दस बजे गंगोत्री हाईवे पर थिरांग के पास अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक में सवार वीरेंद्र सिंह (44) पुत्र मूलचंद निवासी कुमाल्टी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक मुकेश पुत्र बचन सिंह निवासी जुकाणी उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल चालक और मृतक के शव को खाई से निकाला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।