फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आस्था भट्ट मिस और हिमानी मिसेज उत्तरकाशी बनीं

Sat, 04 Apr 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कर्तव्य फाउंडेशन की ओर से आयोजित कर्तव्य यूथ उत्सव का अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचल प्रदेश के लोक गायक अरुण जस्टा के नाम रही। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में आस्था भट्ट मिस और हिमानी रमोला मिसेज उत्तरकाशी बनी।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित कर्तव्य यूथ उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कर्नल अजय कोठियाल व बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने किया। उन्होंने कर्तव्य फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद हिमाचली गायक अरुण जस्टा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत हिमाली नाटियों से किया।
इस दौरान तीन दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मिस उत्तरकाशी में आस्था भट्ट प्रथम, खुशी द्वितीय व आयुषी नेगी तृतीय रही। वहीं, मिसेज उत्तरकाशी में हिमानी रमोला प्रथम, साक्षी पंवार द्वितीय, विनीता सेमवाल तृतीय स्थान पर रही। मिस्टर उत्तरकाशी में आयुष्मान जगूड़ी प्रथम, आयुष भट्ट द्वितीय, कुशल कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर चिन्यालीसौड़ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, सुमन बडोनी, मनवीर सिंह रावत, शुभम पंवार, दीप्ति, कमलेश्वरी, प्रीति, दीपक, उपतिस, आयुष बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें