फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जंगल लकड़ी काटने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

Sat, 21 Mar 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग उठाई
विज्ञापन

नई टिहरी। जौलंगी के नकोट (सुल्याधार) गांव से लकड़ी काटने जंगल गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ में गई महिलाओं के शोर मचाने पर भालू भाग गया जिससे महिला की जान बच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 सेवा से घायल को जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स रेफर किया गया है। दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है।
थौलधार ब्लॉक में जौलंगी क्षेत्र के ग्राम नकोट(सुल्याधार) की लक्ष्मी देवी (26) पत्नी बबलू, शनिवार को दोपहर में गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ गांव से करीब आधा-पौन किमी दूर बगदरी खाला के जंगल में लकड़ी काटने गई थी। लकड़ी काटने के कुछ देर बाद ही झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर साथ में गई महिलाओं ने शोर मचाया। भालू ने हमले में महिला के चेहरे, सिर और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। भयभीत महिलाओं ने किसी तरह गांव सूचना भेजी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को आपातकाल 108 सेवा से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि महिला के चेहरे और सिर पर काफी गहरे घाव हैं। महिला की आंख भी काफी जख्म हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे एम्स रेफर किया गया है। गांव के मदन सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आस-पास गांव के लोग घास और लकड़ी के लिए सी जंगल पर निर्भर है। भालू की दहशत से शीघ्र निजात नहीं दिलाई जाती है, तो लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकोट (सुल्याधार) गांव के जंगल में एक महिला पर भालू के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। इस घटना के बाद भालू वहीं आस-पास जंगल में दिखाई देता है, तो उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- जन्मेजय रमोला, उप प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें