फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जाइका एवं एप्पल मिशन में विसंगतियों पर भेजा ज्ञापन

Sun, 01 Feb 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी की ग्राम पंचायत डोभालगांव की प्रधान महेंद्री पंवार ने जाइका एवं एप्पल मिशन योजनाओं में समस्या और अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा। साथ ही अनियमितताओं को जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महेंद्री पंवार ने केंद्रीय कृषि मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में जाइका एवं एप्पल मिशन योजनाओं में सब्सिडी की व्यवस्था ऐसी है जिससे केवल साधन संपन्न किसान ही लाभ उठा पा रहे हैं। छोटे और गरीब किसानों के पास प्रारंभिक निवेश के लिए धन नहीं होने के कारण वे योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने मांग की है कि छोटे किसानों के लिए सब्सिडी को 100 प्रतिशत किया जाए ताकि वे भी योजनाओं का लाभ ले सके। जायका परियोजना की सहायक निदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति बजेली ने बताया कि मोरी ब्लॉक के गड़ुगाड़ पट्टी की सात ग्राम पंचायतों में सेब को फोकस क्रॉप के रूप में चयनित किया गया है। वहां परियोजना के तहत कार्य एप्पल मिशन के अनुरूप प्रायोजित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें