उत्तरकाशी। धनारी पट्टी के बेजकोट गांव में रविवार रात को एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई जिससे घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। हालांकि आग के कारण कोई जन हानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया।
बीते रविवार रात को बेजकोट गांव में धनपाल सिंह के आवासीय मकान पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन तब तक आवासीय मकान जलकर राख हो गया था। भीषण आग से पीड़ित के घर के अंदर रखा खाद्यान्न सहित लाखों रुपये की ज्वैलरी जलकर राख हो गई।
सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग का वाहन गांव के पास पहुंचा तब तक पूरा आवासीय मकान जल गया था। वहीं, सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने बेजकोट गांव पहुंचकर आग से हुई क्षति आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित प्रतिकर देने की मांग की है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। संवाद