फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: माता-पिता की सेवा से बढ़कर ओर कोई पूजा नहीं

Mon, 17 Nov 2025 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। करड़ा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन व्यास पीठ से शिव प्रसाद ने कहा कि माता पिता की सेवा से बढ़कर कोई पूजा नहीं है। अगर व्यक्ति जीवन में माता-पिता को भगवान मानकर उनकी पूजा करता है तो उसे कभी कोई कष्ट नहीं होता है।
विज्ञापन

कराड़ा गांव में श्रीमद्भागवत का श्रवण करने ग्रामीणों की खूब भीड़ उमड़ रही है। कथावाचक शिव प्रसाद ने कहा कि आज व्यक्ति धन कमाने में इतना व्यस्त हो चुका है कि वह न तो भगवान का स्मरण करता है और न माता-पिता का ध्यान रखता है। अगर जीवन में प्रतिदिन व्यक्ति सच्चे दिल से भगवान का स्मरण कर ले तो उसकी तमाम बाधाएं दूर हो जाती है लेकिन अगर माता पिता को ही भगवान मानकर उनकी पूजा करें तो जीवन के सारे कष्ट भगवान स्वयं हर लेते हैं। इस मौके पर घनश्याम रतूड़ी, बलदेव सिंह, दीवान भंडारी, गब्बर डोटियाल, शांति प्रसाद रतूड़ी, विनोद रतूड़ी, गोपाल भंडारी, जबर सिंह, जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें