फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मकान में लगी आग, परिवार वालों ने भागकर बचाई जान

Sat, 06 Dec 2025 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डामटी-थुनारा गांव में अचानक देर रात भड़की तीन मंजिले मकान में आग
विज्ञापन

पुरोला। तहसील मोरी के आराकोट बंगाण क्षेत्रांतर्गत ग्राम डामटी-थुनारा में शुक्रवार देर रात अचानक एक तीन मंजिले मकान में आग भड़क गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। आग से राशन, घरेलू सामान, नकदी, चार बकरियां, मुर्गे और खरगोश जल गए।
विज्ञापन

घटना हरपाल सिंह राणा के मकान में हुई। शुक्रवार देर रात अचानक मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख गांव वालों ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई लेकिन देखते ही देखते पूरा मकान आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मोरी से राजस्व टीम खाद्यान्न व आवश्यक राहत सामग्री लेकर शनिवार सुबह मौके पर पहुंची और प्रभावित परिवार की त्वरित सहायता शुरू कर दी। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। नुकसान का विस्तृत आकलन टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें