उत्तरकाशी। राजकीय कीर्ति इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति के साथ जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। दो दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों की ओर से विभिन्न विषयों पर तैयार किए गए मॉडल एवं परियोजनाएं आकर्षण केंद्र बनी हुई है।
जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव ने बाल वैज्ञानिकाें को विज्ञान महोत्सव के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया। महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों की ओर से तैयार मॉडल और परियोजनाएं आकर्षण केंद्र बनी हुई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सोबत सिंह नेगी, विक्रम जोशी, दीपक रतूड़ी, यशपाल भंडारी, उपेंद्र भंडारी, लोकेंद्रपाल परमार, गीतांजली जोशी, अन्नराज भंडारी, राम आसरे चौहान, संदीप भट्ट, अतोल महर, दिवाकर पैन्यूली, गुलाब सिंह महर, सुधीर तिवारी, मोहनलाल अवस्थी, पंकज किशोर बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।